Tuesday, December 2, 2025

रामनगर घटना अपडेट : आंधी तूफान से गिरा पेड़,दो महिला की मौत और 36 लोग घायल,जिला कलेक्टर ने की पुष्टि

मंडला से अरविंद सोनी के साथ दीपक ताम्रकार की रिपोर्ट

सेवाजोहार (मंडला ):- जिले में मंगलवार की शाम को रामनगर में हुई पेड़ गिरने की घटना में 2 महिला की मृत्यु हुई है तथा अन्य 36 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें 7 गंभीर रूप से तथा 29 आंशिक रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को मेडीकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया जा रहा है, शेष सभी का उपचार जिला चिकित्सालय मंडला में किया जा रहा है। घटना में सुक्कोबाई झारिया एवं खुजलो बाई की मृत्यु हो गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामनगर में स्थानीय बाजार का दिन था। शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के कारण बड़ा पेड़ गिर गया और भगदड़ हुई। मृतक के परिजनों तथा सभी घायलों को तत्कालिक रूप से आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही पात्र सम्बल हितग्राहियों को आर्थिक सहायता तथा आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मंगलवार की शाम को रामनगर में हुई घटना के घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घायलों से चर्चा करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय के एक्स-रे, सीटी स्केन, ब्लडबैंक, पेथोलॉजी आदि की सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराते हुए घायलों को समुचित उपचार प्रदान करें। उन्होंने दवाईयों की उपलब्धता, परिजनों के रूकने एवं भोजन तथा तात्कालिक सहायता प्रदान करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे