Tuesday, December 2, 2025

जबलपुर आयुक्त अभय वर्मा ने कैलवारा में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

सेवाजोहार (डिंडोरी):- आयुक्त जबलपुर संभाग अभय वर्मा ने डिंडोरी भ्रमण के दौरान ग्राम कैलवारा में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर और मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर विकास मिश्रा ने अमृत सरोवर के बारे में बताया कि पूर्व में रिक्त स्थान पर गत वर्ष अमृत सरोवर क निर्माण किया गया है। जिसमें सरप्लस पानी उपलब्ध है, डिंडोरी जिले में अमृत सरोवर के तहत इस सरोवर का कैचमेंट क्षेत्र सबसे बड़ा है। हाल ही में सरोवर में मत्स्य पालन शुरू किया गया है। आयुक्त जबलपुर ने मत्स्य समिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिसमें बताया गया कि कुल समिति में 11 सदस्य शामिल है, जिनके द्वारा मत्स्य उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सरोवर के द्वारा समीपस्थ खेतों में सिंचाई भी की जा रही है। सरोवर क्षेत्र में पार्क का विकास किया जाना प्रस्तावित है।
आयुक्त जबलपुर ने उत्पादित मछलियों के गुणवत्ता का परीक्षण किया और कृषकों को ऐसी फसल लगाने की सलाह दी, जिससे अधिक लाभ कमाया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह, तहसीलदार शहपुरा पुष्पेंद्र पेंन्द्रो, सीईओ जनपद पंचायत डिंडोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे