सेवाजोहार (मंडला):- शहर के झंकार भवन सभागार में श्री सुभाग संगीत के तत्वावधान में आयोजित कराओके गीत-संगीत कार्यक्रम ने श्रोताओं को यादगार संगीतमयी शाम का अनुभव कराया। संस्थापक नितिन ताम्रकार एवं श्रद्धा ताम्रकार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक हिंदी फिल्म संगीत के सदाबहार गीतों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन और प्रो. शरद नारायण खरे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद मुकेश, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले को समर्पित गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक शुक्ला ने की, जबकि मोहम्मद सलीम खान मुख्य अतिथि और श्रीमती शशि ताम्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंच संचालन सनिल हर्षू ताम्रकार ने प्रभावी ढंग से किया।
संगीत संध्या में पूर्णिमा चौधरी, मीना शुक्ला, बबीता चौकसे, प्रो. शरद नारायण खरे, नीलम खरे, राजेश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मनोज ताम्रकार, प्रसन्न सराफ, इलियास खान, स्वदेश चौरसिया, कीर्ति बाजपेई, आरती ज्योतिषी, कीर्ति शुक्ला, शुभांगी शुक्ला, अभिषेक अग्निहोत्री, प्रियंका अग्निहोत्री, रमन बरमेया, मनीष रघुवंशी, अर्जुन हरदाहा, उज्जवल नामदेव, अभय सोनी, सनातन सैनी, मधु बर्मन, बंटी सिरसाम, श्रद्धा ताम्रकार, नितिन ताम्रकार, रामकुमार मार्को, चंद्रेश खरे, सिद्धार्थ मानिकपुरी, सनिल ताम्रकार एवं रघुनंदन करोसिया सहित अनेक कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
बड़ी संख्या में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थापक नितिन ताम्रकार एवं श्रद्धा ताम्रकार ने सभी कलाकारों, अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे संगीतमय आयोजनों का सिलसिला जारी रखने का विश्वास दिलाया।