Sunday, November 8, 2026

आप सभी को प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ _ संपतिया उईके,कैबिनेट मंत्री, मप्र 🪔

दीपोत्सव का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशियों का उजियारा लेकर आए। भगवान श्री गणेश एवं माँ लक्ष्मी की कृपा से हर घर-आँगन सुख-शांति और धन-धान्य से परिपूर्ण हो तथा प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी के जीवन को सदैव मंगलमय बनाए रखे।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आइए, इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लें। स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों के हुनर एवं परिश्रम को सम्मान दें।

हमारी छोटी-सी खरीदारी किसी के घर में खुशियों का दीप जला सकती है। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देकर उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने में अपनी सहभागिता निभाएँ।

आइए, इस दीपावली स्वदेशी के दीप से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक प्रकाशमान करें।

आप सभी का जीवन खुशियों से आलोकित रहे, हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो और सभी के मनोरथ पूर्ण हों, यही मंगलकामना है।

शुभ दीपावली!🪔

संपतिया उईके
कैबिनेट मंत्री
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,मप्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे