दीपक ताम्रकार की रिपोर्ट
सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी की खूबसूरती जंगलों से है। जंगलों में इन दिनों बढ़ती गर्मी एवं अन्य कारणों के चलते आग फैलने की घटना में बढ़ोत्तरी होती है,जिसके चलते वनस्पति पौधे और वन्य जीवों के लिए खतरा भरा समय रहता है। जिसे वनरक्षकों द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचाने का काम बखूभी मुस्तैदी से किया जाता है।
वीडियो लिंक :-
ऐसा ही ताजा मामला बीती रात जिले के बजाग वनपरिक्षेत्र की ग्राम ताला से सामने आया जहाँ के जंगलों में आग तेजी से फैल रही थी। जानकारी मिलने पर मय अग्निशमन सामग्री के साथ वनरक्षक बांधव,नरेश ,संतोष,नन्हे सिंह और वनसमिति के सदस्य आग लगने वाले इस्थान पर पहुँचे और देर रात तक आग बुझाने का काम शुरू किया वही जंगल में फैली आग पर वनरक्षकों ने काबू नही पा लिया तब तक आग बुझाने के लिए डटे रहे। जब आग बुझ गई तब जाकर जंगल से सभी लोग वापस लौटे।