सेवाजोहार (डिंडोरी):- स्वरोजगार मेला बैगा चक क्षेत्र के युवाओं को स्वारोजगार के उदेश्य से कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में लगाया गया स्वारोजगार मेला का आयोजन जनपद पंचायत बजाग खेल मैदान में किया गया।
प्रशिक्षण के 18-45 वर्ष की आयु के बेरोजगार व्यक्ति (महिला/पुरुष/युवा/युवती) पात्र हैं| आगामी निम्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं-
1. सीसीटीवी कैमरा स्थापित करना और सेवा प्रदाता बनने का प्रशिक्षण(13 दिवसीय)आवासीय , पंजीयन अंतिम तिथि 05 दिसम्बर-
2. फ़ास्ट फ़ूड स्टाल (12 दिवसीय) आवासीय प्रशिक्षण, पंजीयन अंतिम तिथि 05 दिसम्बर
3. सब्ज़ी उत्पादन एवम नर्सरी प्रबंधन (12 दिवसीय) आवासीय प्रशिक्षण, पंजीयन अंतिम तिथि 05 दिसम्बर
उपरोक्त सभी प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क और आवासीय है, पंजीयन पूर्ण होने पर प्रशिक्षण की तिथि के साथ प्रशिक्षार्थी को सूचित कर साक्षात्कार लिया जायेगा| प्रशिक्षण के उपरांत प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के तहत आवश्यक हितग्राही को सेवा क्षेत्र के अनुसार स्व-रोजगार स्थापित करने के लिये ऋण आवेदन निःशुल्क बैंकों में भेजा जायेगा|
आवश्यक दस्तावेज- 1. आधार कार्ड 2. बीपीएल कार्ड/खाद्यान्न पर्ची 3.पासपोर्ट साइज फोटो 5.समग्र आईडी 6.अंतिम उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट |
अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें- 7000788499 (केवल कार्यालयीन समय पर सुबह 10 से सायं 05 बजे तक)
कार्यालय पता – जिला जेल के पीछे अमरकंटक बायपास रोड , जिला आयुष कार्यालय के सामने, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान डिंडौरी , आरसेटी डिंडोरी (RSETI-DINDORI) जिला डिंडौरी (म.प्र.), 481880|