अमृत सरोवर से समूह की महिलाओं ने निकाली एक क्विंटल मछली,बाजार में बेचा पाया मुनाफा।
सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में सरकार ने जिस मंशा के अनुसार गाँव गाँव अमृत सरोवर का निर्माण कराया था। वह अब कारगर साबित होता दिखाई दे रहा है। जानकारी अनुसार डिंडोरी जिला के अमरपुर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदपुर की आमगांव में बने अमृत सरोवर में पानी से न सिर्फ गाँव का जल इस्तर बना हुआ है तो वही अमृत सरोवर में गाँव की ही समूह की दीदियों को स्वरोजगार से जोड़ दिया है जिनके द्वारा डाली गई मछलियां जो बड़ी होने पर आज निकाली गई।
आमगांव में जब अम्रत सरोवर से मछलियां निकाली जा रही थी तब उनका साइज देख सभी ग्रामीणों के चेहरे में चमक दिखाई दी। लगभग एक क्विंटल मछलियां अमृत सरोवर से निकाली गई जिसे बाजार के भाव बेचने पर समूह की महिलाओं को मुनाफा प्राप्त हुआ जिससे समूह की महिलाओं के चेहरे में खुशी साफ तौर पर दिखाई दी। स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों में सेमवती बाई,कमलो बाई,साम बाई,कौशल्या बाई,सावित्री बाई सहित अन्य सदस्यों ने मछलियां बेचकर मुनाफा कमाया है।
आमगांव ने बने अमृत सरोवर तालाब में निर्माण के लिए कुशल मार्गदर्शन मुन्ना लाल जाधव,इंजीनियर गंगोली,सरपंच अमृत सिंह परस्ते के द्वारा ठेकेदार राजकुमार को दिया गया,जिनके द्वारा गुणवत्तापूर्ण अमृत सरोवर तालाब का निर्माण किया गया।जो आज गाँव सहित स्व सहायता समूह की महिलाओं की तकदीर बदलना शुरू कर चुकी है।