Thursday, October 16, 2025

दीदी कैफे में मदर्स डे के उपलक्ष्य में गत दिवस ममता उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में ममता उत्सव का आयोजन दीदी कैफे में किया गया। ममता उत्सव माँ की ममता को समर्पित माँ के प्रेम को व्यक्त करने की अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम के तहत माँ के ममत्व के विविध रंगों कों प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में माताओं के ऐसे पहलुओं कों छूने का प्रयास किया गया। जिन पर वे खुल कर बोलने में संकोच करती है, साथ ही ऐसे मुद्दों पर चर्चा भी की गयी जो संवेदनशील है। कार्यक्रम में न्यायधीश मोहसीना खान, सिविल जज रिया डेहरिया पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत , संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी सहित अन्य महिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत माँ को समर्पित स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. समीक्षा सिंह और डॉ ममता दीवान द्वारा माताओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने के लिए आवश्यक सलाह दी और हेल्थ कैंप के माध्यम से उपचार कराया गया।

हेल्थ के बाद इलेक्ट्रॉनिक जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से मीना परते और निशारानी पड़वार ने माताओं को ई पाठशाला के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसेक्शन के बारे में जानकारी दी। वहीं इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आईटी फ़्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर अपने अनुभव साँझा करते हुए डॉ समीक्षा सिंह और संगीता सोनी ने साइबर अपराध के बारे में माताओं को जानकारी उपलब्ध करवाई। ममता उत्सव के तहत माताओं के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र सैला और रीना लोकनृत्य की कार्यशाला रहा। जिसके लिए ग्राम पोंडी से आयी सैला नृतकों ने सैला के गुर सिखाये, सैला मातृशक्ति का प्रतीक नृत्य है जो समूह में विशेष अवसरों पर बैगा महिलाओं द्वारा किया जाता है। लोकनृत्य के साथ साथ स्थानीय लोकगीत ददरिया की भी रोचक प्रस्तुति दी गयी, ददरिया लोकगीत बैगा समुदाय में बारात की अगवानी के समय गया जाता है। जो स्थानीय संस्कृति को परिलक्षित करता है।

कार्यक्रम में जिले की माताओं को सम्मानित किया गया। ग्राम मोहनझिर से रुकमणि, कुटेला से मीरा बाई, सागरटोला से ओमवती, बिरझी बाई धुर्वे, आराध्या साहू की माताजी, समरतिया धुर्वे, गुदना कलाकार मंगला बाई और शोभा तिवारी को प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे