Thursday, October 16, 2025

मंडला भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख से अधिक मतों से विजयी घोषित।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा क्षेत्र में मनाया जश्न

सेवाजोहार (मण्डला):– मंडला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 7वीं बार लोकसभा क्षेत्र से प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की कांग्रेस के प्रत्याशी 1 लाख से अधिक मतों से कुलस्ते ने जीत हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। श्री कुलस्ते के विजय घोषित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का मार्गदर्शन व आर्शीवाद तथा लोकसभा संचालन समिति, लोकसभा क्षेत्र के विधायक गण, पूर्व विधायक गण, मण्डला डिण्डोरी, सिवनी, नरसिंहपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा समर्थित सभी जनप्रतिनिधि, लोकसभा के समस्त मण्डल अध्यक्षों की मेहनत और प्रयासों के कारण लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत का परचम फहराया है। कुलस्ते ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में विकास का क्रम जारी रहेगा। जनभावनाओं के अनुरूप निरंतर भारतीय जनता पार्टी सरकार संकल्प के साथ कार्य करेगी उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा क्षेत्र में जनसेवक के रूप में पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करूंगा। लोकसभा क्षेत्र की जनता के द्वारा मुझे जो आर्शीवाद मिला है उसके लिए सेवा भाव के साथ क्षेत्र में मेरी निरंतरता हमेशा बनी रहेगी।

कुलस्ते की जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

मतगणना स्थल में कुलस्ते के विजय घोषित होने पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए एवं विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर जगह-जगह स्थानीय नागरिकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विजय जुलूस मतगणना स्थल से प्रारंभ होकर राजीव कॉलोनी, शंकर नगर होते हुए सिविल लाईन, स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचा यहां बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस की अगवानी कर स्वागत किया। विजय जुलूस में मण्डला विधायक केबिनेट मंत्री संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष मण्डला भीष्म द्विवेदी, जिलाध्यक्ष डिण्डोरी अवधराज बिलैया, जिलाध्यक्ष सिवनी आलोक दुबे, विधायक गोटेगांव महेंद्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला पंचायत अध्यक्ष डिण्डोरी रूद्रेश परस्ते, पूर्व विधायक देवसिह सैयाम,नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपरिषद अध्यक्ष मीना हरदहा, जनपद अध्यक्ष ओमवती उइके, लोकसभा संचालन समिति प्रफुल्ल मिश्रा, पंकज तेकाम, मुकेश बघेल, जिला पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे