Monday, December 1, 2025

धुरकुटा के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला व्यक्ति की शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

कमलेश पाठक बजाग

सेवाजोहार(डिंडोरी/बजाग):- जिले के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुरकुटा के जंगलों में व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस से मिली जानकारी में तेलियापानी गांव के निवासी बुधराम मरावी (उम्र 45 वर्ष) का शव है जो धुरकुटा बंजारी घाट के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। मृतक के पुत्र संतोष मरावी ने अपनी माँ लमियाबाई मरावी के साथ थाना बजाग में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।संतोष मरावी ने बताया कि उनके पिता रविवार, 14 जुलाई 2024 को करीब 3 बजे दिन में थैला में नागर का लोहा फरगवाने के लिए धुरकुटा अगरिया के पास गए थे।रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उन्हें खोजने का प्रयास शुरू किया। 17 जुलाई 2024 को संतोष, उनकी माँ लमियाबाई, हजारी मरकाम, मशाराम मरकाम, और बुधलाल मरावी ने खोजबीन जारी रखी।दोपहर करीब 1 बजे धुरकुटा बजारी घाट के नीचे बुधराम मरावी की लाश मिली। शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे, लेकिन शव पर इल्ली और मक्खियाँ लगी हुई थीं।

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 22/2024 धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है और जांच की जा रही है और एसडीएम बजाग को सूचित किया गया है।

इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों और परिवारजनों ने प्रशासन से मामले की पूरी जांच कर दोषियों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बी के पंडोरिया, एस आई अशोक तिवारी, ए एस आई अमर सिंह कुडापे, आरछक अमर सिंह की अहम भूमिका रही शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे