Monday, December 1, 2025

विद्यालय मदर टेरेसा के नन्हे बालक ने मारी बाज़ी, राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका कौस्तुभ का हुनर

सेवाजोहार (डिंडौरी) :- जिला मुख्यालय के विद्यालय मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को साकार करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के होनहार नन्हे बालक मास्टर कौस्तुभ मथानियां ने इंडिया स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में 22वाँ स्थान प्राप्त किया है। इससे भी बढ़कर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मूल्यांकन में कौस्तुभ ने 106वाँ स्थान हासिल कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

कौस्तुभ की इस उपलब्धि ने न केवल उनके अभिभावकों—पिता भूपेंद्र मथानियां एवं माता मुक्ति मथानियां—का मान बढ़ाया है, बल्कि विद्यालय की शिक्षा-व्यवस्था और मार्गदर्शन की गुणवत्ता को भी सिद्ध किया है। बालक की इस सफलता को पूरे विद्यालय परिवार ने अत्यंत हर्ष के साथ स्वीकार किया।

विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन

कौस्तुभ की इस राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंट फादर सी. बी. जॉर्ज ने अपने कर-कमलों से मास्टर कौस्तुभ को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

प्राचार्य ने कौस्तुभ के द्वारा प्रदर्शित मेधा, आत्मविश्वास और परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि “विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि हमारे विद्यार्थी देश और विदेश के मंचों पर अपना कौशल दिखाकर बुलंदियों को छू रहे हैं। यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा-स्रोत बनेगी।”

पूरे विद्यालय में खुशी और उत्साह की लहर

सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने कौस्तुभ की मेहनत, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास की चर्चा की। इसी के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि वे भी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कौस्तुभ का स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

परिवार में हर्ष का माहौल

कौस्तुभ के अभिभावकों में भी अत्यंत प्रसन्नता का माहौल है। पिता  भूपेंद्र मथानियां और माता मुक्ति मथानियां ने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का सहयोग, अनुशासन और शिक्षण वातावरण ही उनके बेटे की सफलता का प्रमुख आधार बना।

डिंडौरी जिले के लिए गौरव का पल

कौस्तुभ की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे डिंडौरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। शिक्षा जगत के लोगों ने भी इसे एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए विद्यालय और विद्यार्थी को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे