सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में शासकीय दफ्तरों में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली लागू करने के उद्देश्य से कलेक्टर नेहा मारव्या ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत फाइलों का संचालन ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के परिपालन में बुधवार को कार्यालय जनपद पंचायत डिंडौरी के सभाकक्ष में तहसीलदार डिण्डौरी, नायब तहसीलदार शाहपुर, राहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग डिण्डौरी, जिला योजना अधिकारी, श्रम विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास डिण्डौरी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद डिण्डौरी, खाद्य शाखा, सहायक आयुक्त सहकारिता, जनसंपर्क कार्यालय, परियोजना अधिकारी डूड्डा, जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस, जिला खेल विभाग, कार्यालय जिला कोषालय, पेंशन कार्यालय, जिला पंजीयक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिण्डौरी के अधिकारी कर्मचारियों को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री प्रशांत कौशिक, मास्टर ट्रेनर श्री दीपक चौबे द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में ई-ऑफिस पोर्टल के क्रियान्वयन की बारीकियां सिखाईं गई। साथ ही ई-ऑफिस पोर्टल का उपयोग कर शासन की पेपरलेस अवधारणा का पालन करने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज कार्यालय जनपद पंचायत डिंडौरी के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित की गई।
जिले में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण जारी द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यालय जनपद पंचायत डिंडौरी में आयोजित हुआ
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news