Saturday, June 27, 2026

विद्यालय मदर टेरेसा में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार, 27 जून 2026 को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षकगण भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है, जिसकी चपेट में युवा और स्कूली बच्चे भी आ रहे हैं। ऐसे में समय रहते जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यालय में नारा लेखन, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के खिलाफ अपने विचार प्रस्तुत किए और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे