Monday, July 20, 2026

मदर टेरेसा स्कूल में शिक्षकों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

सेवाजोहार (डिंडोरी):– मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सभी शिक्षक, कार्यालयीन कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिक्षक और कर्मचारी पूरे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ लेखन, वाचन, नृत्य, संगीत एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी विद्यालय की प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यालय प्राचार्य और प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने उन्हें अपनेपन और सम्मान का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने एक परिवार की तरह उनकी चिंता करते हुए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा, जिसके लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे