नगर में संचालित मीट दुकानों का मामला गरमाने की संभावना !
सेवाजोहार (डिंडोरी):– जिला मीडिया प्रभारी राज साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संशोधित प्रोटोकॉल के अनुसार लोकसभा सांसद एवं एससी/एसटी कल्याण संबंधी समिति के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का 25 अगस्त 2026 को डिंडौरी जिले का दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 25 अगस्त को सुबह 9 बजे जेवरा, मंडला से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10 बजे शाहपुरा पहुंचेंगे। यहां वे श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 11 बजे शाहपुरा से डिंडौरी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे डिंडौरी पहुंचेंगे। डिंडौरी में निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ वे दिशा समिति की बैठक में भी शामिल होंगे।
सांसद कुलस्ते शाम 6 बजे डिंडौरी से जेवरा, मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8 बजे जेवरा पहुंचेंगे।
सांसद के डिंडौरी प्रवास को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।