डिंडोरी : विकसित भारत सकल्प यात्रा विकासखण्ड बजाग के ग्राम गीधा व कारोपानी पहुॅची जहाॅ ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया। गीधा मे यात्रा पहुॅचने के बाद सभी पदाधिकारियो ने कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देशहित एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते है। उन्होने खुद से पहले राष्ट्र को विकसित करने का संकल्प लिया है जिसके तहत आज हमारी यह संकल्प यात्रा गीधा मे पहुॅची है। हमारी सरकार का आशय है कि अब कोई भी व्यक्ति सरकारी दफतरों के चक्कर लगाने व परेशान होने की जरूरत नही है अब सरकार आपके द्वार खुद आयेगी और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को घर बैठे लाभ देगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषितों व वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहाॅ देश का गौरव विश्वपटल पर लगातार बढ़ रहा है वही सास्कृतिक विरासतों को प्रथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे है। हमारी पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलने वाले कार्यकर्ता है पं. दीनदयाल जी का लक्ष्य था कि हर उस निम्न वर्ग का विकास नही हो जाता तब तक भारत विकसित नही हो सकता उनका लक्ष्य था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास और उनके राहों पर चलकर हमारी केन्द्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है। हम भी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य निरंतर करते है।
उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार, जिला मंत्री सियाराम साहू, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार मोंगरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक गजेन्द्र करचाम, लालसिंह उईके, ऋतुराज टांडिया, किशनपाल धुर्वे, फूलचंद यादव, मानसिंह ठाकुर, कान्हा शर्मा, राजु धुर्वे, त्रिवेणी ठाकुर, सुशीला धुर्वे, प्रेमलाल मोंगरे, पूरन पेन्द्रो सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें। उक्त कार्यक्रम मे भाजपा के वरिष्ठ नेता एड. राजेन्द्र प्रसाद पाठक, जिला मंत्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे, अनुराग गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुंवरिया मरावी मण्डल महामंत्री दिगम्बर पाठक, पि.वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री बबलू गौतम, भागवती पड़वार सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।