Monday, December 1, 2025

जिले की 1 लाख 33 हजार 882 लाडली बहनों के खाते में 16 करोड़ 21 लाख 44 हजार 500 की राशि पहुँची, जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ

सेवाजोहार (डिंडोरी ) : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत आठवी किश्त अंतरण समारोह का आयोजन जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन, कन्या पूजन व मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों के स्वागत से की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष  सुनीता सारस ने लाडली बहना योजना के बारे में बताते हुए कहा कि बहुत जगह पर देखा गया है कि इस योजना से बच्चो और महिलाओं के जीवन में बहुत परिवर्तन आया है। इस प्रकार महिलाओ के द्वारा बताया गया कि लाडली बहना योजना की राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ दैनिक जरूरतों के लिए करती हैं।
लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित करने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण जिले के नगरीय निकायों, जनपद पंचायत मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में किया गया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम से भी लाभार्थी बहनें वर्चुअली इस समारोह से जुड़ीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी लाडली बहनों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री द्वारा “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” अंतर्गत प्रदेश की बहनों को 1576 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण एवं 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ पेंशन एवं आर्थिक सहायता राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। जिले में लाडली बहना योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 33 हजार 882 लाडली बहनों के खाते में 16 करोड़ 21 लाख 44 हजार 500 की राशि का अंतरित की गई।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  श्याम सिंगौर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाडली बहने उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे