Thursday, October 16, 2025

डिंडोरी कलेक्टर विकास की “जिद “(महिलाओं की खेल प्रतियोगिता) पर खरी उतरी महिलाओं की टीम, मकसद परम्परागत खेल गतिविधियों को जीवित रखना है

“डिंडोरी में खेल के प्रति महिलाओं की जिद“ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक महिला खिलाडियों ने लिया भाग

सेवाजोहार (डिंडोरी) : कलेक्टर  विकास मिश्रा के निर्देशन में  हाई स्कूल प्रांगण झनकी जनपद पंचायत करंजिया में “डिंडोरी में खेल के प्रति महिलाओं की जिद“ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें परम्परागत खेलों का विकास एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश जिले में महिलाओं की खो-खो, कबड्डी, गढ़ा गेंद, मटका दौड़, बोरा दौड़, रस्सा कसी, गिल्ली उड्डा, सूई धागा दौड़, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, तीरनदाजी, पाल (चर्रा) पिट्ठू इत्यादि परम्परागत खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। झनकी में आयोजित “खेल के प्रति महिलाओं की जिद“ कार्यक्रम में 12 ग्रामों से शामिल हुए लगभग 400 से अधिक महिला खिलाडी भाग लिए। कबड्डी प्रतियोगिता में चुहचुही टीम विजेता, लाडली बहना टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार से खो-खो में लाडली बहना टीम विजेता, चुहचुही टीम उपविजेता, रस्साकसी में उडारझोरी विजेता, झनकी टीम उप विजेता, सास-बहु-ननद दौड में सरिता, सहिद्री और श्रीवती ने प्रथम, लीला बाई, ईश्वरी बाई और नागेश्वरी बाई ने द्वितीय व ज्ञानवती, कमलवती और अमला बाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरा दौड़ में सीता बाई मरकाम प्रथम, अम्बेश्वरी नेटी द्वितीय व रानु गवले तृतीय स्थान प्राप्त किए। सुई धागा मटकी और मटकी दौड़ में कौशिल्या नेटी प्रथम, संतोषी मरावी द्वितीय व चन्द्रकली नेटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड में बिसादिन धुर्वे प्रथम, अम्बेश्वरी नेटी द्वितीय व देवेन्द्री बाई आर्मो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कलेक्टर  विकास मिश्रा ने प्रतियोगिता में भाग लिए महिलाओं की विजेता एवं उप विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने सभी महिला खिलाडियों का हौसला अफजाई करते हुए खेल के प्रति उनके उत्साह की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत करंजिया श्री चरण सिंह धुर्वे, महाकौशल के अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष  पंकज सिंह तेकाम, जनपद सदस्य  रामकुमार मरावी, क्षेत्रीय सासंद प्रतिनिधि  राजू उद्दे, सरपंच बहारपुर  शिवकुमार मार्को सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आर एस कुशवाहा, क्रीडा प्रभारी  चेतराम अहिरवार, बीआरसी करंजिया  अजय राय, बीईओ करंजिया आर के पाण्डेय, ब्लॉक खेल समन्वयक  लक्ष्मी बनावल, खेल शिक्षक  सूरज मरावी, श्री दिलीप सोनवानी,  प्रदीप खलखो,  राजकुमारी श्याम,  रामप्रसाद पटले,  मनीषा मरावी,  सतीश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता और बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे