सेवाजोहार (डिंडोरी) – भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय डिंडोरी मे जिला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरूप से भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य मौजूद रहें। बैठक के पूर्व सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि अयोध्या मे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्वाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। श्रीराम मंदिर भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया देखेगी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जायेगा। यह समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी को दोपहर मे श्रीराम मंदिर के गर्भगृह मे रामलला को विराजमान करने का निर्णय लिया गया है। अयोध्या मे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान एक हप्ते से शुरू हो जायेगा। जिसमें सामुहिक मंदिरों मे सुन्दरकांड पाठ का आयोजन, 17 जनवरी को महाआरती, 18 जनवरी को भजन सत्संग, 19 जनवरी श्क्ति उपासना दुर्गा चालीसा, 20 जनवरी को सामुहिक हनुमान चालीसा, 21 जनवरी को प्रभात फेरी व 22 जनवरी को सामुहिक एलईडी या प्रोजेक्टर के माध्यम से लाईव देखने का कार्य किया जाना है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जिस मंदिर के लिए अनेको कार्यकर्ताओं आमजनों ने अपनी कुर्बानी दी है 500 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार मे यह रामंदिर का कार्य सम्पन्न होने जा रहा है। भाजपा के जिला, मण्डल व मतदान केन्द्र स्तर तक सभी पदाधिकारियों की सहभागिता हो इसकी चिंता करना है। वहीं अयोध्या श्रीराम मंदिर मे दर्शन के लिए 25 जनवरी से पंजीयन कार्यक्रम किया जायेगा जिसमें आधारकार्ड एवं मोबाईल नं. अनिवार्य होगा। हम सभी का सौभाग्य है कि श्रीराम मंदिर का पूर्ण निर्माण सम्पन्न हो चुका है अब भारत को दुनिया मे श्रीराम मंदिर के नाम से अलग ही पहचान मिलेगी।
उक्त बैठक का संचालन मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर व आभार जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन ने व्यक्त किया। बैठक मे प्रदेशकार्यसमिति सदस्य, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद साहू, मनोहर सिंह ठाकुर, महेश पाराशर, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री मनका वनवासी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन शर्मा, अविनाश सिंह सैनी, आईटी संयोजक राहुल पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, बीरेन्द्र साहू, राजकुमार मोगरे, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश नायक, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाॅ. प्रदीप कुमार द्विवेदी, मण्डल महामंत्री भागीरथ उरैती, सुदामा बर्मन, कुंवरिया मरावी, संदीप कांसकार, लक्ष्मी यादव, देवेन्द्र पाण्डे, रजनी श्रीवास, शान्तनु पाठक, दुर्गेश जोगी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।