कलेक्टर ने किया जिला जेल डिंडोरी का निरीक्षण
सेवाजोहार (डिंडोरी) :- कलेक्टर विकास मिश्रा ने बुधवार प्रातः जिला जेल डिंडोरी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर बंदियों से चर्चा की। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही पैरोल अवकाश, दूरभाष सुविधा, मुलाकात व्यवस्था आदि का जायज़ा भी लिया।
https://x.com/dindoridm/status/1747475763597910287?t=2xSmt59ckB3fAV7J5Keaww&s=09