दीपक ताम्रकार की रिपोर्ट
सेवाजोहार (डिंडोरी) : डिंडोरी जिले में लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जानकारी अनुसार कांग्रेस पार्टी में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले शामिल हुए नगर के चर्चित समाजसेवी युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की रीति नीति और जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की है।इनमें शुभम पांडे,पुलकित शुक्ला,विकास राव,विवेक मिश्रा,राधेश्याम मशराम,संदीप पटेल,सुरेश,सूरज,कृष्णा बिलागर शामिल है।

आपको बता दे कि डिंडोरी के कांग्रेसी नेताओं ने जो ख्वाब और बड़ी बड़ी तस्वीर चुनाव के दौरान इन युवाओं को दिखाए थे वैसा कुछ हुआ नहीं। न कांग्रेस की सरकार बनी प्रदेश में और न ही विधायक ओमकार सिंह मरकाम कैबिनेट मंत्री ! और तो और कांग्रेस की प्रदेश में हार के बाद डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम कांग्रेस पार्टी ने न तो नेता प्रतिपक्ष बनाया न ही प्रदेश अध्यक्ष,ऐसे में डिंडोरी नगर के ये युवा वर्ग लगातार भाजपा के युवा नेता व भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया के करीबी सरदार अविनाश सिंह सैनी (सनी) के सतत संपर्क में रहे,जिसका परिणाम है कि शनिवार की दोपहर इन सभी युवाओं ने भाजपा जिला कार्यालय डिंडोरी पहुँचकर जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया के हाथों सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को संगठनात्मक मजबूत करने प्रतिज्ञा ली।
ऐसे में माना जा रहा है की लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने कहा है की भाजपा राष्ट्रीय और अनुशासित पार्टी है,हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है,जिसका असर है कि ये युवा भाजपा में शामिल हुए हैं,अवधराज ने सभी युवाओं को बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव में फिर से देश मे भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।