Friday, October 17, 2025

22 जनवरी श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना डिंडोरी जिला, ऐतिहासिक क्षण को लोगों ने लाइव देखा

सेवाजोहार (डिंडोरी) :– अयोध्या में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले नगर में भगवान श्री राम लक्ष्मण और सीता जी की सुंदर झांकी के भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा को नगर भ्रमण कराया गया। महिलाओ ने कलश सजाकर प्रभु श्री राम जी का अभिनंदन किया। आज इस भव्य शोभा यात्रा में विधायक ओमकार सिंह मरकाम, कलेक्टर  विकास मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष  अवध राज बिलैया, डॉ सुनील जैन,सुरेंद्र दुबे,राजेंद्र पाठक, पंकज सिंह तेकाम,  जय सिंह मरावी,  सुधीर तिवारी,पवन शर्मा,प्रदीप द्विवेदी,अविनाश सैनी,सुधीर बरमैया सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में नगर निवासी शामिल हुए। नगर में जगह जगह पर शोभा यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भगवान श्री राम, लक्ष्मण और सीता जी की वेशभूषा सुंदर झांकी के साथ में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकली जैसे ही उत्कृष्ट विद्यालय के सामने पहुंची तो सबरी भगवान राम के इंतजार में बैठी थी, माता सबरी ने प्रभु श्री राम जूठे बेर खिलाने का चित्रण किया गया। लोगो ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए नर्मदा डेम घाट पहुंची। आज दिन भर भजन, शोभायात्रा, नर्मदा नदी में दीप दान और भंडारा सहित बहुतेरे कार्यक्रम आयोजित हुए। देश के साथ डिंडोरी जिला राममय रहा। जिलेवासियों में अयोध्या में होने वाली प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन रहकर भक्ति भाव से भजन, संकीर्तन आदि में मग्न रहे।

जिले में भंडारे का आयोजन :– अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण जिले में नगर पंचायत, जनपद पंचायत सहित सभी ग्राम पंचायतो में जगह-जगह भंडारी का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने प्रेम पूर्वक प्रभु श्री राम के प्रसाद रूपी भंडारे को ग्रहण किया।

डेमघाट में रंगोली प्रतियोगिता :-  आज की इस इस मंगल घड़ी में स्कूली बच्चों ने मां नर्मदा तट और अन्य सार्वजनिक स्थानों में भगवान श्री राम की लीलाओं पर केंद्रित सुंदर चित्रकारी किए। जिला प्रशासन के द्वारा बच्चों के बीच राम चरित मानस के पात्रों एवं प्रसंग पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे