Monday, December 1, 2025

राष्ट्रीय बालिका दिवस : उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में हुए बालिकाओं के विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन,जनप्रतिनिधियों ने बाटे पुरुष्कार

सेवाजोहार (डिंडोरी) :-  24 जनवरी 2024 दिन बुधवार को जिले के कलेक्टर की उपस्थिति में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के बीच डांस, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, निबंध, भाषण, चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं को अतिथियों ने मंच से पुरस्कार वितरित किए।
इन विजेता बालिकाओं को किया सम्मानित आयोजित प्रतियोगिता में सिंगल डांस में प्रथम प्रिया साहू, द्वितीय उमा झरिया, तृतीय अंजली मरावी, ग्रुप डांस में प्रथम माध्यमिक शाला गोरखपुर, द्वितीय रमसा छात्रावास, तृतीय माडल स्कूल ग्रुप रही। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम दिशा पेसिफिक स्कूल समनापुर, द्वितीय बृहद कन्या आश्रम, तृतीय आदिरंग नाट्य समिति रही।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम गंगा जमुना विश्वकर्मा, द्वितीय रेशमी मरकाम रही। भाषण प्रतियोगिता में श्रेया कच्छवाहा प्रथम, द्वितीय पिंकी बर्मन रही। निबंध प्रतियोगिता में खुशबू टेकाम, द्वितीय निकिता श्याम, तृतीय अर्चना परस्ते रही। चित्रकला प्रतियोगिता में विनीता प्रथम, दीप ज्योति मरावी, तृतीय आरती मरावी रहीं।
बालिका दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डिंडौरी ने प्रथम स्थान व कस्तुरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खेल के दौरान रंजना बघेल खेल शिक्षक, आरती सौंधिया जिला खेल प्रशिक्षक, पीएस राजपूत क्रीडा प्रभारी, नेहरू युवा केन्द्र प्रभारी आर पी कुशवाहा, आरती बेलिया योग प्रशिक्षक, देवेन्द्र बर्मन, चेतराम अहिरवार जनसंपर्क अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक, पार्षद स्मिता बर्मन, नीलू जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, राजेंद्र पाठक, कलेक्टर विकास मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विमलेश सिंह, महिला एवम बाल विकास परियोजना अधिकारी श्याम सिंगोर, डिंडौरी परियोजना अधिकारी नीतू तिलगाम, शहपुरा विपिन डहेरिया सहित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे