Monday, December 1, 2025

भारतीय जनता युवामोर्चा ने जिले के कई स्थानों पर किया नव मतदाता सम्मेलन

सेवाजोहार(डिंडोरी):– भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन मे युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते के नेतृत्व मे जिले के अमरपुर, शहपुरा, करंजिया व डिण्डौरी में मतदाता दिवस के अवसर पर नव युवा मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित की गई जिसमें डिंडोरी मे मुख्यातिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाठक, लोकसभा विस्तारक श्रवण पटेल एवं जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन मौजूद रहें। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी युवाओं को संबोधित व संवाद किया। नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि आप सभी युवा पहली बार मतदान करने वाले है। लोकतांत्रिक प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए है क्योकि आपका नाम मतदाता सूची मे दर्ज हो गया है। आप सभी पर 2047 एक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। आप सभी के पास यह तय करने का एक शानदार अवसर है कि आप विकसित भारत मे अपना नाम स्वर्ण अक्षरो में कैसे अंकित करा सकते है। हमारी गति, दशा, दृष्टिकोण आप सभी द्वारा तय किया जायेगा और मतदान इसका एक बड़ा माध्यम होगा। अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि इस दिन पहली बार मतदाताओं के बीच होना मुझे नई उर्जा प्रदान करता है आप सभी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गये है अगले 25 वर्षो मे आपको देश और अपना भविष्य दोनो तय करना है। आज देश के युवा विश्वनीयता के बारे मे बात कर रहे है न कि भ्रष्टाचार, सफलता की कहानियो के बारे मे घोटाले के बारे नही पहले भारत नाजुक अर्थव्यवस्था मे था और आज दुनिया की तीसरी पाॅचवी बड़ी अर्थव्यवस्था और आने वाले समय मे तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद पाठक ने कहा कि चुनाव आयोग ने वर्ष 2011 मे स्थापना दिवस को चिन्हित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप मे हम सभी मनाते है जिसका उददेश्य है कि मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। चुनाव आयोग मतदाताओं, विशेषकर नये मतदाताओं के नामांकन को सुविधाजनक बनाने के लिए अभियान आयोजित करता है। इसी प्रकार अमरपुर में शहपुरा विधायक व भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने भी नये मतदाताओं को संबोधित कर मतदान के विषय संबोधित किया।

युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते के नेतृत्व मे शहपुरा मे बड़ी संख्या मे नव मतदाताओं का सम्मेलन

शहपुरा:- भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन मे युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते के नेतृत्व मे मण्डल शहपुरा में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन सम्पन्न हुई। नव मतदाता सम्मेलन के पूर्व भारत माता के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते ने कहा कि भारत मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नीेंव रखता है। इसी उद्देश्य से आज हम सब यहाॅ एकत्रित हुए है। भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया मे भागीदारी जरूरी है। क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। हम सबका एक वोट ही पलभर मे ही एक अच्छा प्रतिनिधि चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुन सकता है। इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिको को सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए और ऐसी प्रतिनिधि को चुनने के लिए करना चाहिए जो कि देश के विकास व तरक्की के पथ पर ले जा सकें। वहीं पूर्व जिला महामंत्री संतोष साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की 65 फीसदी आबादी युवाओं की है इसलिए देश के प्रत्येक चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए और ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो कि सांप्रदायिक और जातिवाद से उपर उठकर देश के विकास के बारे मे सोचें ये सिर्फ और सिर्फ आपके मतदान से ही संभव है। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार देशहित मे निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन युवामोर्चा जिला महामंत्री हरिहरन रजक व आभार शहपुरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हीरेन्द्र मरावी ने किया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश साहू, जनपद सदस्य टकेश्वर साहू, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र चक्रवर्ती, जिला मंत्री विनय गुप्ता, युवामोर्चा नगर अध्यक्ष शहपुरा नवीन विश्वकर्मा, मण्डल महामंत्री अनुज रजक, पार्षद संतोष झारिया, विकास उसराठे, पंकज साहू, विकास गुप्ता, वीरेन्द्र लखेरा, साहिल गुलवानी, कपिल उसराठे, दीपक साहू, अंकित भवेदी, मानस असाठी, संतोष धुमकेती, अमित कछवाहा, रामसिंह उईके, महेन्द्र सिंह, रोहित असाठी, शिवप्रसाद झारिया, टिकेश्वर वागवान, हेमराज बरमैया, आशु असाठी, खेमराज झारिया, गणेश रजक, ओमप्रकाश झारिया, हार्षित असाठी, रघुनाथ सिंह सहित भाजयुमो पदाधिकारी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे