सेवाजोहार (डिंडोरी):– आज पूरे देश में 75 वें गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। डिंडोरी जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अवधराज बिलैया ने इस दौरान प्रदेशवासियों ,जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।