सेवाजोहार (डिंडोरी):- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यालय के बालवाटिका की छात्रा कृतिका परमार को अपने साथ अतिथि बनाकर उसके हाथों से तिरंगे को फहराकर उसे सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज नए भारत की शुरुवात हो चुकी है। भारतवासी पूरी दुनिया अपनी धाक जमाए हुए हैं। आने वाले समय में हम विकसित देशों की श्रेणी में होंगे। उसके लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं। अब रामालला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामराज्य की शुरुवात हो चुकी है। वही हमारे पर्यवेक्षक हैं हम सबको उनके निर्देशों का पालन करना है ।अभिभावकों से भी उन्होंने आग्रह किया कि अपने सपने बच्चों पर मत थोपें। उन्हें उनके मर्जी का करने देंl उन्हें साहसी बनाएं और कर्तव्यों को अवश्य सिखाएं।

इस समारोह में प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य जिसका गीत आरंभ है प्रचंड था। इसके उपरांत कक्षा चौथी की छात्रा अदिति साहू , कक्षा 11वीं की छात्राएं माही चौबे और माही उपाध्याय ने भाषण प्रस्तुत किया। बालवाटिका के बच्चों द्वारा दो समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। छात्रा हर्षिका और अरूण्या द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिक्षक बी बी द्विवेदी ने शुभकामनाएं देते हुए एक गीत सुनाकर सभी का दिल जीता। प्राचार्य आर एस उलाड़ी ने अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समता और सामंजस्य के साथ सभी को देश के निर्माण में अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक होना होगा। बिना सामाजिक समरसता के देश के उज्ज्वल भविष्य का सपना साकार नहीं होगा। कार्यक्रम का संचालन छात्राएं माही उपाध्याय और खुशी नामदेव ने किया। तन्मय सुहाने ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
