Monday, December 1, 2025

पुलिस परेड ग्राउंड में बैगा महिला उजियारो बाई ने फहराया तिरंगा

सेवाजोहार (डिंडोरी) :- पुलिस परेड मैदान डिंडौरी में 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस पर्व का जिला स्तरीय कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के कलेक्टर  विकास मिश्रा ने मुख्य अतिथि जंगल बचाओ मुहिम चलाने वाली महिला किसान  उजियारो बाई के हाथो राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।  उजियारो बाई के साथ कलेक्टर  विकास मिश्रा व पुलिस अधीक्षक  अखिल पटेल ने खुले आसमान में गुब्बारे भी छोड़े। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान भी गाया गया। इस अवसर पर विधायक  ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष  रूद्रेश परस्ते, नगर पंचायत डिंडौरी अध्यक्ष  सुनीता सारस, पुलिस अधीक्षक अखिल, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम
कलेक्टर  विकास मिश्रा ने सर्वप्रथम परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि के द्वारा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया और परेड में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को पुरूस्कृत किया गया। शालेय छात्र-छात्राओं के द्वारा पीटी प्रदर्शन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती ज्ञान मंदिर प्रचीन डिंडौरी, कन्या कस्तूरबा उ.मा.वि. डिंडौरी, कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी, सरस्वती ज्ञान मंदिर गायत्री परिसर डिंडौरी और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डिंडौरी, सरस्वती शिशु उ.मा.वि. डिंडौरी द्वारा सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमुदाय का मनमोह लिया। उपस्थित जनसमुदाय की तालियों की गड़गड़ाहट से पुलिस परेड मैदान गूंज उठा। कलेक्टर  विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  अखिल पटेल और उजियारो बाई ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया।


योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली गई
26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियॉ निकाली गई। झाकियों में विभागों के द्वारा शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया था। जिससे कार्यक्रम में पहुचे नागरिक झाकियों में विभागीय योजनाओं का अवलोकन कर सके।

इस अवसर पर वन विभाग डिंडौरी, जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी, स्वास्थ्य विभाग डिंडौरी, नगर पंचायत डिंडौरी, खाद्य आपूर्ति विभाग डिंडौरी, जिला पंचायत डिंडौरी, कृषि विभाग डिंडौरी, पीएचई विभाग डिंडौरी, पशु चिकित्सा सेवाए विभाग डिंडौरी, महिला एवं बाल विकास विभाग डिंडौरी, जल संसाधन विभाग डिंडौरी, ग्रामीण आजीविका मिशन डिंडौरी, सहित अन्य विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं की झांकियां निकालकर प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर  विकास मिश्रा ने झॉकी प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने विभागों को पुरूस्कृत किया। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी और विभागीय कार्यां में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरूस्कृत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे