सेवाजोहार (डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी मे भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई, बैठक मे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, विधानसभा विस्तारक हरिशंकर चौहान सहित पदाधिकारी मंचासीन रहें। सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलित कर बैठक की शुरूआत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत सभी पदाधिकारी को 24 घंटे के लिए मतदान केदो में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रवास करना है एवं बूथ समिति को अध्ययन कर संशोधन एवं डिजिटाइजेशन जैसे अनेक कार्यक्रम करना है। यह कार्यक्रम 4 फरवरी से 6 फरवरी के बीच संपन्न करना है गांव चलो अभियान कार्यक्रम हेतु जिला संयोजक जिला महामंत्री जयसिंह मरावी एवं संयोजक बद्री प्रसाद साहू व प्रीतम मरावी को नियुक्त किया गया है जो इस अभियान का संचालन करेंगे।
सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। शक्तिवन्दन कार्यक्रम दिनांक 30-31 जनवरी को कार्यशाला जिसमें रहने वाले हर मंडल से 10-10 व्यक्तियों की सूची बनाये मंडल पदाधिकारी भाजपा, जनप्रतिनिधि (जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षद, अध्यक्ष नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम, जिला पंचायत, जनपद अवश्य रूप से शामिल हो। मंडल महामंत्री, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी शामिल होना है। इसके साथ ही दीवार लेखन का कार्य सभी मंडलों में किया जाना है और संगठन एप पर फोटो अपलोड करना है।
वहीं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा परिणाम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किया जा रहा विकास, सुशासन का पक्का प्रबंध और जनकल्याण की सफल योजना का मार्ग कांग्रेस की जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति पर भारी है। कांग्रेस ने इस चुनावों मे जातिवाद फैलाने, समाज को बांटने की कोशिश की। लेकिन प्रदेश की जनता ने जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया। अभी मे हमारी विकासित भारत संकल्प यात्रा जो कि जिले के दोनो विधानसभा मे प्रत्येक गांव गांव जाकर योजनाओं का लाभ घर बैठे अपने गांव मे देने का प्रयास भाजपा की सरकार की है। इस यात्रा मे शामिल होकर जन जन को सरकार की योजनाओ से पात्र हितग्राहियो को लाभ दिलाने का प्रयास किये ताकि सरकार की योजनाऐं अंतिम पक्ति तक पहुचें और सबका विकास हो सकें। अब हमें आगामी लोकसभा के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव चलो अभियान के अंतर्गत मतदान केदो में प्रवास करना है ताकि मतदान केंद्र मजबूत हो सके। जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रवासी कार्यकर्ता ऐसा कार्यकर्ता हो जो पार्टी एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता के मध्य रखने में सक्षम हो। चुनावी अनुभव वाले कार्यकर्ताओं का निर्धारण अवश्य करें प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति अपने ही मंडल के किसी गाँव/बूथ पर हो अपना गाँव/बूथ छोड़कर वरिष्ठ नेता, निर्वाचित प्रतिनिधि, मोर्चे, प्रकोष्ठ, कार्य विभाग सभी से प्रवासी कार्यकर्ता का चयन हो प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति 25 जनवरी तक करना है। जिला उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू ने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा अलग-अलग श्रेणी के लोगों से वार्ता करते समय अलग-अलग विषय की तैयारी करना।कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद भी 15 दिनों तक गाँव में जाना। प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा प्रवास के दौरान (लाभर्ती सम्पर्क व अन्य किसी कार्यक्रम) का विडिओ सोशल मीडिया तथा 2 फोटो सरल ऐप पर अपलोड करना। प्रवास पूर्ण करते समय अंतिम कार्यक्रम में प्रभावी व्यक्तियों की सामूहिक बैठक करना उचित रहेगा सरल एप में समाज से जुड़े 2 फोटो अपलोड करने हैं और अपने प्रदेश के व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो अपलोड करना है।
मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर व आभार मंडल महामंत्री भागीरथ को उरैती ने व्यक्त किया।
उक्त बैठक मे वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, राजेंद्र पाठक, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र दुबे, संतोष साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर, जिला मंत्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे, अनुराग गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, आई.टी. संयोजक राहुल पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, राजेश्वर साहू, राजकुमार मोंगरे, सुशील राय, बीरेन्द्र साहू, कृष्णकुमार मिश्रा, मण्डल महामंत्री भारत राजपूत, जगदीश धुर्वे, नंदकिशोर उचेहरा, कैलाश मरावी, हीरा नायक सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।