सेवाजोहार (डिंडोरी):— भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी में शक्तिवंदन स्व- सहायता समूह सम्पर्क अभियान की जिला कार्यशाला आहुत की गई जिसमें मुख्यातिथि के रूप मे म.प्र. सरकार मे कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके मौजूद रही। सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री का जिला कार्यालय आगमन पर शाॅॅल श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया फिर सभी पदाधिकारियो ने एक एक कर मंत्री सम्पतिया उईके का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि यह अभियान का उद्देश्य 1 करोड़ स्व सहायता समूह एवं एन.जी.ओ. तक सम्पर्क अभियान कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के साथ जोड़ना है।

इस अभियान से जिले के लगभग 364 पंचायतों को जोड़ना है जिसमे जिला फेडरेशन पदाधिकारियो के साथ चाय पर चर्चा के स्वरूप जिला स्तर पर संवाद कार्यक्रम आज सम्पन्न हो रहा है जिसमे हमारे प्रदेश सरकार की मंत्री संपतिया उईके आज हम सभी का मार्गदर्शन करने आयी है। इसके पश्चात हमे यह सम्मेलन विधानसभा स्तर पर शक्ति सम्मान समारोह 2 फरवरी से 10 फरवरी के बीच करना है जिसमे नमो एप डाउनलोड कराना अनिवार्य है। इसके पश्चात् ब्लाॅक स्तर पर स्व सहायता समूहों से सम्पर्क किया जायेगा जो कि 11 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान हमें इन समूहो को सरकार की उपलब्धियों एवं महिलाओं से संबंधित उठाए गये कदमों के बारे मे अवगत कराना है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि व कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एक ऐसी संगठन के कार्यकर्ता है जो न सिर्फ देश बल्कि पूरे विश्व मे सबसे बड़ी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जो विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी है जिन्होने हम सभी महिला बहनों को महिला आरक्षण देकर महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ाया है हर क्षेत्र मे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। संगठन से महिलाओं को जोड़ने के लिए हमारी पार्टी ने शक्तिवंदन स्व-सहायता समूह के माध्यम से हमें हर मतदान केन्द्रो तक पहुॅचना है एवं सम्पर्क के माध्यम से हमे महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य निरंतर करना है। इसके साथ ही हम सभी को जिला, मण्डल, ब्लाॅक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित करना है। सोशल मीडिया कंैपेन भी सरकार की उपलब्धियो पर आधारित सोशल मीडिया क्रिएटिव बनेगें, उन्हें पदाधिकारियो के सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करना है। हर जिले मे केन्द्र सरकार के महिलाओं के लिए किये गये कार्यो एवं उनकी उपलब्धियों को दर्शाते हुए पोस्टर लगाये जायेगें। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शशि पटेल ने कहा कि सम्मान समारोह मे उपस्थित सभी सी.आर.पी एवं अन्य प्रतिभागियो को शक्ति वंदन किट प्रदान की जायेगी जिसमें उपलब्धि पुस्तिका, स्टीकर, नोटपैड, एवं पाॅप साॅकेट शामिल होगें। जिला, विधानसभा एवं ब्लाॅक स्तर पर स्व सहायता समूहो तक पहुॅचने हेतु काॅल सेंटर का पूर्ण उपयोग किया जोयगा। कार्यक्रम के जिला प्रभारी व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने कहा कि हमे शक्तिवंदन कार्यक्रम के इस समूहो की सदस्यों को काॅल, मैसेज एवं व्हाटसएप के माध्यम से सम्पर्क किया जायेगा। इस पूरे अभियान की माॅनिटरिंग हेतु जिलावार रिपोर्ट बनाई जायेगी। जिसमे चरणवद्व तरीके से सम्मान समारोह, सम्पर्क समारोह एवं अन्य अभियानों का उल्लेख होगा व फोटो विडियों भी भेजना होंगा। इस सभी अभियान की विशेष रूप से निगरानी प्रदेश टीम करेगी एवं काॅल सेन्टर के माध्यम से माॅनिटरिंग किया जायेगा। बैठक का संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाॅ. प्रदीप द्विवेदी व आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार ने व्यक्त किया।
उक्त कार्यशाला मे वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, सुरेन्द्र कुमार दुबे, प्रभात जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, लोकसभा विस्तारक श्रवण पटेल, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, डिण्डौरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, शहपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, जनपद पंचायत शहपुरा अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, जनपद पंचायत अध्यक्ष समनापुर पंवती बाई कुशराम, विधानसभा विस्तारक लकी श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर, प्रीतम मरावी, बद्रीप्रसाद साहू, इन्द्रावती धुर्वे, महेश पाराशर, जिला मंत्री मनका वनवासी, कीर्ति गुप्ता, सपना जैन, अनुराग गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, आईटी संयोजक राहुल पाण्डेय, जिला सह मीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता, आशीष वैश्य, मण्डल अध्यक्षगण हेमसिंह राजपूत, राजकुमार मोंगरे, सुशील राय, कृष्णकुमार मिश्रा, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते, पि. वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, जयसिंह राजपूत, गजेन्द्र करचाम, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, पार्षद संदीप कांसकार, स्मिता बर्मन, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक सरवन सिंह ठाकुर, राज साहू, सुरेश नायक, मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक, भागीरथ उरैती, भारत सिंह राजपूत, प्रदीप गुप्ता, गजेन्द्र ठाकुर, भरत पट्टा, जेहर सिंह मरकाम, कुवंरिया मरावी, मिथलेश मिश्रा, रजनी श्रीवास, अंजू शुक्ला, रजनी मंदे, नीलू जैन, शालिनी मरावी, कान्हा शर्मा, सरजू ठाकुर, कार्तिकराम उददे, रामस्वरूप साहू, शंकर गवले, शंभु सिंह, दददु सोनवानी, राजकुमार ठाकुर, हीरेन्द्र मरावी, भोला पाण्डेय, गोपालदास बघेल, नरेशदत्त राय, रमेशचन्द्र राठौर, गामूसिंह परमार, धनेश भारती, उमेश खाण्डेय, खिलपत सिंह गौतम, द्वारका सिंह ठाकुर, सुन्दर धुर्वे, कुंजन नंदेहा, नंदकिशोर उचेहरा, बाबूलाल बंजारा, दवल सिंह पूषाम, राजेश कुशराम, भददू मौहारी, हरीश जित्तु राय, श्यामलाल सैयाम, फुलचंद यादव, पवन साहू, राजेन्द्र तिवारी, सतीश माण्डेल, माखन साहू, रामनाथ उददे, दुर्गेश जोगी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।