Monday, December 1, 2025

क्या कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के मिशन में जुटे है अवधराज ? अब क्या होने वाला है डिंडोरी में !

दीपक ताम्रकार की ख़ास रिपोर्ट

सेवाजोहार (डिंडोरी) :- मप्र के आदिवासी जिला डिंडोरी में तेजी से राजनेतिक हलचल बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा पार्टी मंडला लोकसभा के लिए क्लीन स्वीप प्लान के मिशन में जुट गई है। इसकी महत्वपूर्ण कड़ी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा के कुशलमार्गदर्शन व नेतृत्व में डिंडोरी भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया और उनकी पूरी टीम की मानी जा रही है। भाजपा में नए सदस्यता अभियान के संयोजक नरोत्तम मिश्रा एवं सहसंयोजक संजय पाठक की निगरानी में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे है।

सूत्र यह भी बता रहे है कि कांग्रेस को 0 से खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों का बड़ा ग्रुप आज शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के हाथों भाजपा की सदयस्ता ले सकता है।सूत्रों की माने तो डिंडोरी में कांग्रेसी संगठनात्मक उपेक्षा के शिकार कांग्रेसी नेताओं ने सम्मान न मिलना और पार्टी नेताओं की मनमानी इसकी वजह मान रहे है।

माना जा रहा है कि देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की लोकप्रियता और भाजपा की रीति नीति और कार्य से प्रभावित होकर कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे है,इसी कड़ी में जिले का सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगने जा रहा है जिसमें जनता द्वारा चुने गए कांग्रेसी पार्षद,जनपद सदस्य और बड़े नाम व चेहरे भाजपा जॉइन कर रहे है। उन सभी नामो का खुलासा कुछ देर में सेवाजोहार अपडेट करेगा।

डिंडोरी भाजपा  जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया के इस बड़े मिशन में सभी संगठन के पदाधिकारियों की अहम भूमिका दिखाई दे रही है। कांग्रेसी विधायक ओमकार सिंह मरकाम और उनके एकला चलो राजनीति की चलते कुछ दिन पहले युवा वर्ग कांग्रेस को छोड़ डिंडोरी भाजपा कार्यालय पहुँचकर जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया के हाथों सदस्यता ली थी उसके बाद से माना जा रहा था कि जिले में कुछ बड़ा होने की आशंका थी जिसमे कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगेगा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे