सेवाजोहार डेस्क :- बड़ी ख़बर मध्यप्रदेश के भोपाल भाजपा कार्यालय से आई हैं,जहाँ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेशाध्यक्ष बीड़ी शर्मा की मौजूदगी में महाकौशल से कांग्रेस को सिलसिलेवार तगड़े झटके लगे है। जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू भैया एवं डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार,पूर्व डिंडोरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला,सहित बड़ी संख्या में जनपद सदस्य व कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय से विधिवत इसकी आधिकारिक घोषणा भी की गई है।
लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की जमीन खिसकी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, पहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, डिंडोरी के प्रभारी गिरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के अगुवाई में, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला उपाध्यक्ष बद्रीसाहु, मनोहर लाल सोनी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी सह प्रभारी आशीष वैश्य, सदस्यता अभियान सह प्रभारी दुर्गेश साहू, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र pal कुशराम पार्षद संदीप कांसकर की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।
डिंडोरी जिले में डिंडोरी नगर को जो मजबूती कांग्रेस संगठन को वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, रजनीश राय,रितेश जैन देते आ रहे थे उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया भाजपा खेमे में लाने में न सिर्फ सफल हुए बल्कि डिंडोरी में भाजपा के संगठन को मजबूत करते हुए प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा का सीना भी चौड़ा कर दिया है। यह जिले के इतिहास में पहली बार हुआ है जहाँ कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है।
इन्होंने थामा भाजपा का दामन : जबलपुर महापौर जगत बहादुर,रूदेश परस्ते – जिला पंचायत अध्यक्ष
अंजू जितेंद्र ब्यौहार – जिला पंचायत उपाध्यक्ष
वीरेंद्र बिहारी शुक्ला – पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस
हीरा रूदेश परस्ते -जिला पंचायत सदस्य,रजनीश राय -पार्षद डिंडोरी,रितेश जैन- पार्षद डिंडोरी ,रूपाली जैन -पार्षद डिंडोरी,राजेश पाराशर – पार्षद डिंडोरी,आशा धुर्वे – जनपद पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी,गीता पट्टा – जनपद पंचायत उपाध्यक्ष करंजिया,शिवकुमारी सुखसेन नेताम-जनपद सदस्य जनपद पंचायत करंजिया,मालती तिवारी -जनपद सदस्य,अमरपुर,गोकुल सिंह वाटिया,रोशन पंद्रआम- जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस,मनोज श्रीवास ,संजय अहिरवार,,इशू गवले