क्यों गोद लिया,जानिए वजह !
सेवाजोहार (डिंडोरी):– कलेक्टर विकास मिश्रा ने बालक सिद्धार्थ बर्मन पिता उमेश बर्मन को गोद लिया है। उन्होंने सिध्दार्थ के घर पहुंच उसके मानसिक विकास और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वर्तमान में बच्चे का वजन 8.900 ग्राम है। सिदार्थ एक ऐसा बच्चा है जो जन्म से ऑक्सीजन मस्तिष्क तक नही पहुँचने के कारण रोया नही था। जिससे उसका मानसिक विकास ठीक से नही हो पाया था। किंतु अब कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग की देखरेख में सिद्धार्थ का विकास पहले से बेहतर है।