Thursday, October 16, 2025

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज पंचतत्व के विलीन: डिंडोरी देश का पहला जिला होगा जहां शोक नहीं सेवा सप्ताह मनाया जाएगा,कलेक्टर विकास मिश्रा ने की घोषणा

पंचतत्व में विलीन हुआ आचार्य श्री का पार्थिव शरीर

-श्रमण संस्कृति का दैदीप्यमान सूर्या का हुआ अस्त

-अपार जन समूह के बीच विधि विधान से हुआ अग्नि संस्कार

सेवाजोहार (डिंडोरी):- शनिवार-रविवार की अर्द्ध रात्रि में धर्म का सूर्य अस्त हो गया। युग दृष्टा संत आचार्य श्रीविद्या सागर महाराज ब्रह्म में लीन हो गए। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज की रात्रि 2:30 बजे चंद्रागिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में समाधि हुई। संत विद्यासागर की समाधि की सूचना मिलते ही देशभर में शोक व्याप्त हो गया है। डोंगरगढ़ में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

संत विद्यासागरजी 17 फरवरी शनिवार यानि माघ शुक्ल अष्टमी को पर्वराज के अंतर्गत उत्तम सत्य धर्म के दिन रात्रि 2:35 बजे ब्रह्मलीन हुए। राष्ट्रहित चिंतक गुरुदेव विद्यासागरजी ने विधिवत सल्लेखना बुद्धिपूर्वक धारण कर ली थी। उन्होंने पूर्ण जागृतावस्था में आचार्य पद का त्याग किया। 3 दिन के उपवास गृहण करते हुए आहार एवं संघ का प्रत्याख्यान कर दिया था। प्रत्याख्यान व प्रायश्चित देना बंद कर दिया था और मौन धारण कर लिया था।

आचार्य ने 6 फरवरी यानि मंगलवार को दोपहर शौच से लौटने के उपरांत साथ के मुनिराजों को अलग भेज दिया था। इसके बाद निर्यापक श्रमण मुनिश्री योग सागरजी से चर्चा करते हुए संघ संबंधी कार्यों से निवृत्ति ले ली। उसी दिन आचार्य पद का त्याग कर दिया था। उन्होंने आचार्य पद के लिए प्रथम मुनि शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागरजी महाराज को योग्य समझा। उन्हें आचार्य पद दिए जाने की घोषणा भी कर दी थी जिसकी विधिवत जानकारी कल दी जाएगी।
श्रीजी का डोला गुरुवार को चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ में दोपहर 1 बजे निकाला जाएगा। आचार्य विद्यासागरजी को चन्द्रगिरि तीर्थ पर ही पंचतत्व में विलीन किया गया।

उत्कृष्ट विद्यालय में रखा गया सीधा प्रसारण

नगर के उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में जिला प्रशासन के निर्देश पर आचार्य श्री विद्या सागर महाराज जी की अंतिम डोला यात्रा समाधि महोत्सव का सीधा प्रसारण दोपहर 12:30 बजे से रखा गया था,जहां बड़ी संख्या में सकल जैन समाज एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के आला – अधिकारी व अन्य सामाजिक संगठनों से भी लोग महाराज श्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे थे।

देश का पहला जिला होगा डिंडोरी

डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने आचार्य श्री के जीवन में रोशनी डालते हुए बताया की आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज कोई साधारण व्यक्ति नही थे, बल्कि एक विचार थे, इसलिए जिले में शोक नहीं मनाया जायेगा, बल्कि डिंडोरी देश में पहला ऐसा जिला होगा ,जहां सेवा सप्ताह मनाया जायेगा। सेवा सप्ताह को लेकर पार्षद रितेश जैन ने बताया की कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में एक दिन विधवा महिलाओं का, एक दिन बालिकाओं का,एक दिन गाय का ,एक दिन पक्षियों का ,एक दिन विकलांगो का,एक दिन बीमारों का,एक दिन रक्तदान का, एक दिन परिक्रमा वासियों का और अंतिम दिन “मां” नर्मदा जी की सेवा के लिए रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे