सेवाजोहार (डिंडौरी):-ज़िले की होनहार बालिकाओं देवंती पुषाम एवं अभिलाषा परस्ते ने 29वीं जूनियर सेपकटाकरा (किक वॉलीबॉल) नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
यह प्रतियोगिता 01 जनवरी से 05 जनवरी 2026 तक जालंधर, पंजाब में आयोजित की गई। कलेक्टर डिंडौरी अंजू पवन भदौरिया एवं सहायक आयुक्त राजेन्द्र जाटव के निर्देशन में टीम डिंडौरी ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की ओर से बालिका डबल इवेंट में कन्या क्रीड़ा परिसर सांदीपनी स्कूल, शहपुरा की खिलाड़ी देवंती पुषाम एवं अभिलाषा परस्ते ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता के दौरान दोनों बालिकाओं ने पहले राउंड में झारखंड, इसके बाद नागालैंड, उत्तर प्रदेश तथा फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
प्रदेश सचिव सेपकटाकरा एसोसिएशन प्रतीक केशरवानी, पीटीआई कोच आशीष मिश्रा, कोच रामा साहू, अनुज ओझा एवं विजय शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही दोनों बालिकाओं का खेलो इंडिया 2026 में चयन भी सुनिश्चित हो गया है।
इस उपलब्धि पर बीईओ शहपुरा एम.के. राय, वीआरसीसी जी.पी. साहू, प्राचार्य यशवंत साहू, जिला सेपकटाकरा एसोसिएशन डिंडौरी के अध्यक्ष पी.एस. राजपूत, उपाध्यक्ष अश्विनी साहू, कैलाश रजक एवं शब्द साहू सहित जिले के खेलप्रेमियों ने बालिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
I appreciate, cause I found exactly what I was looking for. You’ve ended my four day long hunt! God Bless you man. Have a great day. Bye