Thursday, November 26, 2026

मदर टेरेसा स्कूल के विद्यार्थियों ने किंगफिशर वाटर पार्क में उठाया रोमांच और मस्ती का आनंद

सेवाजोहार (डिंडोरी):– मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी के कक्षा पांचवीं और छठवीं के लगभग 60 विद्यार्थियों ने मंडला स्थित किंगफिशर वाटर पार्क का मनोरंजक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वाटर राइड्स, मनोरंजक गतिविधियों और फिल्म का भरपूर आनंद लिया।

विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों की देखरेख और मार्गदर्शन किया। यात्रा के दौरान बस में गीत-संगीत और हंसी-मजाक के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बना। मंडला पहुंचने पर विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

इसके बाद बच्चों ने वाटर पार्क की विभिन्न राइड्स में खूब मस्ती की। पानी में अठखेलियां करते हुए विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। भ्रमण के दौरान मनोरंजक फिल्म का भी आनंद लिया गया।

यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ यादगार अनुभव साबित हुआ। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां बच्चों को तनावमुक्त रखने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे