Thursday, November 26, 2026

मदर टेरेसा स्कूल में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने ली संविधान के आदर्शों पर चलने की शपथ

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में 26 नवंबर 2026, गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संविधान दिवस के महत्व और भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से उन्होंने संविधान के मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान के 77वें वर्ष के अवसर पर विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रकार मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस का आयोजन ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे