Sunday, March 1, 2026

संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स के लिए डिंडौरी की टीमें पूरे उत्साह के साथ रवाना

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के होनहार खिलाड़ियों ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के जिला स्तरीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर डिंडौरी का नाम रोशन किया है। अब यही खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए रवाना हो चुके हैं।
दिनांक 19 जनवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स प्रतियोगिता कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डिंडौरी द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों की टीमों को 21 जनवरी 2026, बुधवार को प्रातः 08 बजे जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद अहमद खान द्वारा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु रवाना किया गया।
रवानगी के दौरान जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डिंडौरी के खिलाड़ी संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित करेंगे।
शहडोल संभाग के लिए 100 खिलाड़ियों का दल रवाना
शहडोल संभाग के अंतर्गत पं. शम्भूनाथ विश्वविद्यालय एवं महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल में आयोजित प्रतियोगिता के लिए 100 खिलाड़ियों का दल रवाना हुआ। टीम के साथ
कु. आरती सोंधिया (जिला खेल प्रशिक्षक),
सुनीता धुर्वे (युवा समन्वयक, समनापुर),
नारायण सिंह मरावी (युवा समन्वयक, अमरपुर),
सुखना सिंह पन्द्राम (युवा समन्वयक, बजाग),
धर्मेन्द्र कुमार मार्को (खेल शिक्षक)
एवं सूरज सिंह पट्टा (अतिथि खेल शिक्षक) मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे।
जबलपुर संभाग के लिए 46 खिलाड़ियों का दल
इसी क्रम में रानीताल खेल परिसर, जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु 46 खिलाड़ियों का दल रवाना किया गया। इस दल के साथ
उषा मानिकपुरी (युवा समन्वयक, मेंहदवानी),
कैलाश रजक (युवा समन्वयक, शहपुरा),
लक्ष्मी बनावल (युवा समन्वयक, करंजिया)
एवं लक्ष्मण भवेदी (अतिथि खेल शिक्षक) मौजूद रहे।
टीमों की रवानगी के अवसर पर चेतराम अहिरवार (जिला खेल प्रशिक्षक), रोशन बाबू झारिया (सहायक ग्रेड-03), राजकुमार धुर्वे (भृत्य), संतोषी यादव (युवा समन्वयक, डिंडौरी), नीरज बच्चेहा, अजीत धुर्वे, खिलाड़ियों के अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे