Wednesday, July 15, 2026

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, समनापुर थाने में हुई शिकायत,मामला दर्ज

सेवाजोहार (डिंडौरी):- जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानपुर में एक व्यक्ति पर कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में ग्राम भानपुर निवासी पवन कुमार अहिरवार ने समनापुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, ग्राम भानपुर में किराये के मकान में रहने वाले चंद्र कुमार मधुकर पर आरोप है कि वह पड़ोस में रहने वाली गुड्डी बाई अहिरवार के घर आकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि 14 जुलाई 2026 को उन्होंने स्वयं आरोपी को यह कहते सुना कि ईसाई धर्म अपनाने से बीमार बच्चा ठीक हो जाएगा, आर्थिक सहायता मिलेगी और सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं तथा ईसाई धर्म स्वीकार नहीं करने पर परेशान करने और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के दौरान विनोद कुमार अहिरवार और बालकुमार यादव भी मौजूद थे, जिन्होंने कथित बातचीत सुनी।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने स्वयं को ईसाई धर्म का प्रचारक (पास्टर) बताया और गांव के अन्य लोगों को भी प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे गांव का धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
पवन कुमार अहिरवार ने समनापुर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वही पवन अहिरवार की लिखित शिकायत के आधार पर समनापुर पुलिस ने धारा 196(१),299,5,6 के मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे