Saturday, August 8, 2026

देवरा गांव में धामन सांप का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

सर्प विशेषज्ञ भास्कर वर्मे की 20 वर्षों से निःशुल्क सेवा जारी

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के ग्राम देवरा में उस समय ग्रामीणों में हलचल मच गई, जब नंदा बर्मन के घर के पास एक सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ भास्कर वर्मे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके सहयोगी स्नेक रेस्क्यू वालेंटियर हेमंत तुरकेल ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के दौरान बताया गया कि यह धामन (स्थानीय नाम – आषाढ़िया) प्रजाति का सांप है, जिसे इंडियन रैट स्नेक के नाम से जाना जाता है। यह पूरी तरह विषहीन होता है और खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित कर किसानों की फसलों की रक्षा करता है। इसी कारण इसे किसान मित्र भी कहा जाता है।

सफल रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में स्वतंत्र विचरण के लिए सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प विशेषज्ञ भास्कर वर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी सांप को देखते ही घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं। इसकी सूचना प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

गौरतलब है कि सर्प विशेषज्ञ भास्कर वर्मे पिछले 20 वर्षों से निःशुल्क सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू सेवा दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में डिंडौरी जिले के अनेक गांवों में कई स्नेक रेस्क्यू वालेंटियर्स प्रशिक्षित होकर जनसेवा और वन्यजीव संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। उनके इस अभियान से अब तक हजारों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जा चुका है, साथ ही लोगों में सांपों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे