Friday, September 18, 2026

‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया नर्मदा डेम घाट, हजारों दीपों ने दिया सेवा और विकास का संदेश

सेवाजोहार (डिंडोरी):- सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार शाम डिंडौरी के नर्मदा डेम घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नर्मदा तट पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। साथ ही डिंडोरी जिला भाजपा कार्यालय में भी दीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

दीपों से जगमगा उठा डिंडोरी का डैमघाट

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत हितग्राही परिवारों के घरों के साथ-साथ जिले के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक, सार्वजनिक एवं विकास से जुड़े स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। डिंडौरी के नर्मदा डेम घाट पर निर्धारित संख्या में दीप जलाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और जिले में हो रहे विकास को प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया।
नर्मदा तट पर एक साथ जगमगाते हजारों दीप आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सहयोग और विकास की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
प्रदेशभर में हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिंडौरी जिले में भी कार्यक्रम को लेकर जनमानस में उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित नर्मदा डेम घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे, जिला महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, सुधीर दत्त तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, नरेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, राजेंद्र पाठक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे