तीन जिलों के डिजिटल क्रिएटर्स को मंडला ट्रैक्टर्स ने किया सम्मानित, पॉवर ट्रैक्टर के नए मॉडल की लॉन्चिंग के भी बने साक्षी
सेवाजोहार (डिंडोरी/मंडला):– सोशल मीडिया के दौर में अपने गांव, क्षेत्र और जिले की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले डिजिटल क्रिएटर्स के सम्मान के लिए मंडला में एक अनूठा आयोजन हुआ। मंडला जिले में पहली बार डिंडोरी, मंडला और बालाघाट के सोशल मीडिया क्रिएटर्स को एक मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन मंडला के कटरा रोड स्थित पॉवर ट्रैक एजेंसी परिसर में मंडला ट्रैक्टर्स द्वारा आयोजित किया गया।
आयोजन में तीनों जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे बड़े और छोटे सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान क्रिएटर्स ने मंडला ट्रैक्टर्स के संचालक बलराम जसवानी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
इस भव्य कार्यक्रम की शुरुवात भगवान श्री गणेश जी चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चना कर मुख्य आतिथ्य निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े और पवार ट्रैक के संचालक बलराम जसवानी की उपस्थिति के साथ आगाज हुआ । वही कार्यक्रम का सफल मंच का संचालन एंकर अनुष्का एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया
मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देने की पहल
मंडला ट्रैक्टर्स के संचालक बलराम जसवानी ने कहा कि डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में अनेक ऐसे क्रिएटर्स हैं, जो बिना किसी बड़े सहयोग के लगातार मेहनत और लगन के साथ अपने क्षेत्र की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रिएटर्स अपने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों, खानपान, बोली-भाषा, पहनावे और संस्कृति के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं और सकारात्मक पहलुओं को भी सामने लाते हैं। इनके माध्यम से गांव और स्थानीय क्षेत्र की पहचान जिले से निकलकर प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच रही है। इसी मेहनत और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीनों जिलों के क्रिएटर्स को एक मंच पर सम्मानित करने की पहल की गई, बलराम जसवानी ने कहा प्रयास रहेगा कि ऐसे आयोजन भविष्य में और भव्यता के साथ आयोजित किए जाएंगे।
तीनों जिलों के क्रिएटर्स की रही मौजूदगी
आयोजन की खास बात यह रही कि मंडला ट्रैक्टर्स की टीम ने डिंडोरी, मंडला और बालाघाट के विभिन्न ब्लॉकों में सक्रिय सोशल मीडिया क्रिएटर्स को आमंत्रित किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए बड़ी संख्या में क्रिएटर्स मंडला पहुंचे और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
डिंडोरी जिले से भी अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिएटर्स कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें समनापुर ब्लॉक के भाजी टोला से ओमप्रकाश/रामबाई परस्ते, अमरपुर से कामेंद्र सोनवाने और योगेश तेकाम, करंजिया से तरुण रनवास, गाड़ासरई क्षेत्र से गगन चंदेल, बजाग से दीपांशु अवधिया और मनोज धुर्वे, मेंहदवानी से नरेश कुमार (NKB Roster), राई से खुशी नेताम तथा डिंडोरी से दीपक ताम्रकार (Deepak Views) और अनिल मरावी (Annu Comedy) शामिल रहे।
मंडला क्रिएटर्स टीम जिन्हें सम्मानित किया: दीपक पटेल,अंकित माकों,आस्त्हा यादव,माही माकों,पीयूष ठाकुर ,मयंक यादव,मंशी पाठक,निशांत नामदेव,प्रतीक राय,निशा तिलगाम,रागनी यादव,रोहित मड़ोक्कर,सुभम कोरी,वैशाली पटेल,रोहित सोनवानी,विकास बिल्खरे,विवेक टेकाम,रोहित प्रशांत चौकसे,लकन्ट एडिटर,राहुल रिपोर्ट,यश कछवाहा,निधि नंदा,अंकुश झा,अदित्य पटेल,गौरव कुमार पटेल,नीरज कुमार झारिया,गणेश राजके
मुख्य आयोजक एवं सहयोगी टीम:- बलराम जसवानी मंडला ट्रैक्टर्स (डीलर) ,नारायण विश्वकर्मा(ABM),अनिल सिंह (RBM) ,प्रकाश तिवारी (प्रोजेक्ट ऑफिसर) साथ ही मंडला ट्रैक्टर्स की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर योगदान दिया।वही जिनके विशेष प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया उनमें मंडला से प्रबल चौरसिया ,दुर्गेश पटेल डिंडोरी से दीपक ताम्रकार कंपनी की तरफ से हृतिक पटले शामिल है।
विधायक और जनपद अध्यक्ष रहे मौजूद
मंडला के कटरा रोड स्थित पॉवर ट्रैक एजेंसी परिसर में आयोजित इंफ्लुएंसर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े और जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी मौजूद रहे। अतिथियों की मौजूदगी में डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्रिएटर्स और आयोजकों के बीच सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और क्षेत्र की पहचान को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।
नए पॉवर ट्रैक्टर की हुई लॉन्चिंग
सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम में पॉवर ट्रैक्टर के एक नए मॉडल की लॉन्चिंग भी की गई। तीनों जिलों से पहुंचे डिजिटल क्रिएटर्स इस नए ट्रैक्टर की लॉन्चिंग के साक्षी बने। एक ही मंच पर तीन जिलों के क्रिएटर्स का जुटना और उनके सम्मान के साथ नए ट्रैक्टर की लॉन्चिंग ने आयोजन को खास बना दिया। आयोजन के माध्यम से जहां डिजिटल क्रिएटर्स की मेहनत को प्रोत्साहन मिला, वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला।