Monday, August 24, 2026

पौधरोपण क्षेत्र में मवेशी छोड़ने का आरोप, दो लोगों पर कार्रवाई की मांग

सेवाजोहार (डिंडौरी):-  डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम बिलगांव में संचालित मां भवानी तसर विकास समिति के अंतर्गत पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण व कोसा पालन व कॉग्निस्फायर सॉल्यूशंस लिमिटेड परियोजना के तहत पौधों रोपण किया गया था जिसको गांव के किसानों द्वारा मवेशियों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है। परियोजना प्रबंधन ने मामले की लिखित शिकायत थाना डिंडौरी में दर्ज कराते हुए दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम बिलगांव निवासी नानू सैयाम पिता दशरथ सैयाम एवं बबलू पालनकर्ता द्वारा गाय, बैल, बछड़े और भैंस सहित अन्य मवेशियों को पौधरोपण क्षेत्र में छोड़ दिया गया। आरोप है कि मवेशियों के चरने और पौधों को रौंदने से बड़ी संख्या में लगाए गए पौधे क्षतिग्रस्त हुए।

परियोजना प्रबंधन के मुताबिक, पौधों को हुए नुकसान से पर्यावरण संरक्षण के कार्य प्रभावित हुए हैं। साथ ही पौधों की सुरक्षा एवं रखरखाव में लगे कर्मचारियों के श्रम और परियोजना में लगाए गए संसाधनों को भी नुकसान पहुंचा है।

परियोजना प्रबंधन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने, क्षति का आकलन कराने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

इस संबंध में परियोजना प्रबंधक अरुण मंडल द्वारा 24 अगस्त 2026 को थाना डिंडौरी में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे