Friday, November 13, 2026

जनजातीय गौरव सप्ताह-2026: 10 से 20 नवंबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय संस्कृति और गौरव का होगा उत्सव

प्रेस वार्ता, स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलन, छात्रावासों में युवा संपर्क और ग्राम चौपाल के जरिए जनजातीय समाज तक पहुंचेगा गौरव सप्ताह का संदेश : फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद मंडला

सेवाजोहार (डिंडोरी):- महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय नायकों के योगदान, उनकी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के लिए आयोजन किए जा रहे हैं। डिंडोरी के जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूर्व केंद्रीय मंत्री व मंडला भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दी। इस दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे,भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष संदीप तेकाम सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसी कड़ी में वर्ष 2026 में मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत 10 नवंबर से 20 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और ग्रामीण स्तर तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन आयोजनों के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश और जिला स्तर पर हुईं प्रेस वार्ताएं

जनजातीय गौरव सप्ताह की शुरुआत 10 नवंबर को प्रदेश स्तरीय प्रेस वार्ता के साथ हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम सहित अन्य पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

वहीं, 11 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया गया। इनमें मंत्री, सांसद, विधायक, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

12 और 13 नवंबर को तैयारी बैठकें

जिला एवं मंडल स्तर पर जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के लिए 12 और 13 नवंबर को तैयारी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा और आयोजन की जिम्मेदारियों को अंतिम रूप देंगे।

14 नवंबर को स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्वलन

14 नवंबर को जनजातीय महापुरुषों एवं महानायकों की प्रतिमाओं तथा देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शाम को इन्हीं स्थानों पर दीप प्रज्वलन के साथ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर आयोजन किया जाना है।

जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे बड़े आयोजन

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है।

कार्यक्रमों का निर्धारित विवरण इस प्रकार है—

– 14 नवंबर: जबलपुर महानगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम।
– 15 नवंबर: धार जिले के कुक्षी में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजन।
– 16 नवंबर: शहडोल जिले के ब्यौहारी एवं खंडवा जिले में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम।

छात्रावासों में युवा संपर्क अभियान

16 और 17 नवंबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं जनजातीय जनप्रतिनिधि जिलों में संचालित विभिन्न जनजातीय छात्रावासों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को जानने के साथ युवा संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

18 से 20 नवंबर तक लगेंगी जनजातीय गौरव चौपाल

जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतिम चरण में 18 से 20 नवंबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में जनजातीय गौरव चौपाल आयोजित की जाएंगी। इनमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं जनजातीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संवाद करेंगे। इन चौपालों के माध्यम से जनजातीय समाज के इतिहास, परंपराओं, संस्कृति और महापुरुषों के योगदान पर चर्चा की जाएगी।

जनजातीय गौरव सप्ताह का उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के जनजातीय महानायकों के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा जनजातीय समाज की गौरवशाली पहचान को व्यापक सम्मान दिलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे