सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि 19 फ़रवरी दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से अग्निवीर भर्ती की ट्रेनिंग हेतु कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में मेजर नवीन कुमार और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु अग्निवीर भर्ती की ट्रेनिंग की जानकारी दी जाएगी। साथ ही भर्ती हेतु आवश्यक बातों को विस्तार से बताया जाएगा। अग्निवीर में भर्ती हेतु जिले के इच्छुक युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दी जाएगी। कलेक्टर ने इस कार्यशाला में खेल और युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी और व्यायाम शिक्षको को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।