Saturday, February 7, 2026

डिंडोरी के अवध को बिहार में मिली चुनावी जिम्मेदारी

सेवाजोहार (डिंडोरी) :- जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार राज्य की परवत्ता विधानसभा का चुनावी प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी अवध राज बिलैया की राजनीतिक परिपक्वता, संगठनात्मक अनुभव और जनता के बीच गहरी जमीनी पकड़ को देखते हुए सौंपी है।

ज्ञात हो कि अवध राज बिलैया के कुशल नेतृत्व में जिलाध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र में वह ऐतिहासिक बढ़त हासिल की थी, जो इससे पहले लगातार चार लोकसभा चुनावों में पिछड़ रही थी। उनकी रणनीति और जनसंपर्क शैली ने संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।

वर्तमान में अवध राज बिलैया बिहार प्रवास पर हैं, जहां वे बूथ स्तरीय बैठकों में भाग ले रहे हैं और डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाने का आह्वान कर रहे हैं।

बेगूसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेता हर्ष मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, तथा खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान अवध राज बिलैया ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, और बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाने को तैयार हैं।

1 COMMENT

  1. Thank you for sharing excellent informations. Your web-site is very cool. I am impressed by the details that you have on this website. It reveals how nicely you understand this subject. Bookmarked this web page, will come back for more articles. You, my friend, ROCK! I found simply the information I already searched all over the place and just couldn’t come across. What an ideal web site.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे