Friday, October 23, 2026

सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में डिंडौरी प्रदेश में तीसरे स्थान पर, अब लक्ष्य नंबर-1

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में शिकायतों के त्वरित निराकरण से मिली सफलता, विभिन्न विभागों का रहा उल्लेखनीय योगदान

सेवाजोहार (डिंडौरी):- सीएम हेल्पलाइन-181 की सितंबर 2026 की मासिक रैंकिंग में डिंडौरी जिले ने ग्रुप-बी में मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन और विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से जिले को यह उपलब्धि मिली है। अब जिला प्रशासन ने आगामी माह में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निराकरण को इस सफलता का प्रमुख आधार माना गया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया प्रत्येक सप्ताह आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करती हैं। इस दौरान अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने और शिकायतकर्ताओं को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाते हैं।

इन विभागों का रहा विशेष योगदान

जिले की इस उपलब्धि में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, श्रम, राजस्व, जल संसाधन तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही आगामी माह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ इसी तत्परता, जिम्मेदारी और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला प्रशासन का जोर अब सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर रहेगा, ताकि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान मिल सके और जिले की रैंकिंग में और सुधार हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे