Friday, October 23, 2026

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी रविराज निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेश

सेवाजोहार (डिंडोरी):– स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने तथा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डौरी ने पटवारी रविराज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, नायब तहसीलदार अमरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। पटवारी रविराज चौहान ग्राम भैंसवाही पटवारी हल्का नंबर 77 राजस्व निरीक्षक मंडल सक्का में पदस्थ थे।
स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के आवासीय भूखंडों का अभिलेख तैयार कर अधिकार अभिलेख एवं रजिस्ट्री वितरित किए जाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। संबंधित हल्के में भौतिक सत्यापन, सर्वेक्षण तथा स्वामित्व योजना के आवेदन एवं रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण नहीं किया गया था। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान ई-केवाईसी की प्रगति तथा हल्के से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने के कारण शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही सामने आई।
मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत जारी आदेश में पटवारी रविराज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय डिण्डौरी निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे