एक्शन मोड में कलेक्टर, नोटिस और वेतन रोकने दिए निर्देश
सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में शुक्रवार को मनरेगा, 15वें वित्त, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा, विधायक निधि के अंतर्गत निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, वाटरशेड, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य आंगनवाडी, नवीन जनपद पंचायत भवन, अटल ग्राम सुशासन भवन, जल गंगा संवर्धन, तालाब निर्माण, मेढ तालाब, ग्रेबियन, पेयजल कूप निर्माण, स्टॉप डेम, कूप निर्माण, मेढ बंधान आदि निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर ने जिन एसडीओ, सब इंजीनियर की निर्माण कार्यों की प्रगति 60 प्रतिशत से कम होने पर उन सभी इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
साथ ही साथ निर्माण कार्यों में कम प्रगति एवं कार्य के प्रति लापरवाही किए जाने पर सीईओ जनपद पंचायत डिण्डौरी, अमरपुर का अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत को वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं कि जिन इंजीनियर, एसडीओ, सहायक परियोजना अधिकारी को अपने कार्य में लापरवाही, निर्माण कार्य में प्रगति न होना, मनरेगा कार्यों की पूर्णता एवं लेबर नियोजन में प्रगति न होने पर संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारियों का इस माह का अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत पंकज जैन को वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। जब तक लक्ष्य पूर्ण न हो जाए। इसी के साथ सांख्यिकी कार्यालय में पदस्थ अभिषेक बंसल को भी विधायक निधि के निर्माण कार्यों का समय समय में निरीक्षण एवं कार्य में प्रगति न आने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 31 मार्च के पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं लापरवाही करने पर इंजीनियर, एसडीओ पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत पंकज जैन, कार्यपालन यंत्री आरईएस ललित कुमार, सीईओ जनपद पंचायत करंजिया पंकज देवड़ा, जनपद पंचायत मेंहदवानी प्रदीप ओझा, सीईओ जनपद पंचायत अमरपुर लोकेश नरनोरे, जिला स्वच्छता प्रभारी संगीता सोनी, एसडीओ, सब इंजीनियर, परियोजना अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।