सेवाजोहार (डिंडोरी/शहपुरा):– बकाया विद्युत बिल वसूली को लेकर बिजली विभाग ने शहपुरा में बड़ी और सख्त कार्रवाई की। स्टोन क्रेशर संचालक पर करीब 8 लाख 50 हजार रुपये का बकाया होने पर विभागीय दल ने 200 केवीए ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार रेखा गोस्वामी, पति उदयगिरी गोस्वामी, स्टोन क्रेशर शहपुरा, सर्विस क्रमांक 1152027387 पर विद्युत बिल की लगभग 8 लाख 50 हजार रुपये की बकाया राशि लंबित थी।
समाधान योजना की छूट ठुकराई, पुलिस बल की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर हटाया:- मध्यप्रदेश शासन की समाधान योजना के तहत छूट का मौका मिलने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर बिजली विभाग ने कड़ा कदम उठाया। प्रशासनिक सहयोग व पुलिस बल की मौजूदगी में उपभोक्ता परिसर से 200 केवीए ट्रांसफार्मर हटाया गया।
शासकीय कार्य में बाधा, मौके पर पहुंची पुलिस—बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई : बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान उपभोक्ता द्वारा विवाद खड़ा करने पर हालात तनावपूर्ण हो गए। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के हस्तक्षेप और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कराई गई।
बिल नहीं तो बिजली नहीं—8.50 लाख बकाया पर स्टोन क्रेशर की बिजली गुल : लंबे समय से बकाया विद्युत बिल नहीं चुकाने वाले स्टोन क्रेशर पर विभाग ने सीधी चोट की। 200 केवीए ट्रांसफार्मर हटाकर बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई।
बकायादारों पर बिजली विभाग का शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई: बिजली विभाग व प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शासन निर्देशों के तहत बकाया बिल वसूली को लेकर अब किसी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।