सेवाजोहार (डिंडोरी):- दिनांक 07/02/2026,शनिवार को विद्यालय मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी में आग रहित खाना बनाने की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें कक्षा पांचवीं से लेकर कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ,विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताया कि विद्यालय के सम्माननीय बहुप्रतिभाशाली प्राचार्य महोदय द्वारा इस कार्यक्रम को संपन्न कराने सुझाव दिया गया था फिर शिक्षकों द्वारा बताए गए मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ा गया एवं आज का यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
आए हुए अतिथि निरंजन कुमार जैन का शॉल ,श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया

कार्यक्रम की शुरुआत: आज के इस अदभुत कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत तिलकवंदन एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित: माननीय प्राचार्य महोदय,आए हुए वरिष्ठ श्री निरंजन कुमार जैन जी वो वर्षों से इस जिले में व्यंजनों की बिक्री कर रहे है,शिक्षक शिक्षाएं एवं विद्यार्थी।

कार्यक्रम की कुछ झलक : कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से किया गया तत्पश्चात विद्यार्थियों के अपने कोमल हाथों से उनके पसंदीदा व्यंजनों को बनाना शुरू किया एवं आधे घंटे के समय में भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जैसे कार्न चाट,चिप्स चाट,भेल,केक,डोनट,ब्रेड पुडिंग,ओरियो शेक ,ओरियो बॉल्स,सैंडविच, कोल्ड कॉफी जैसे अन्य व्यंजन बनाए साथ ही साथ यह सब बहुत ही स्वादिष्ट थे।

पुरस्कार वितरण : अंत में विद्यार्थियों के मनोबल को बनाए रखने के लूटे विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें निम्नलिखित विद्यार्थियों ने मारी बाजी:
प्रथम स्थान कुमारी समीक्षा प्रसार जो कि कक्षा पांचवीं की नन्ही कलाकार थी ,द्वितीय पुरस्कार कुमारी आकांक्षा मरावी कक्षा आठवीं से एवं तृतीय स्थान सिद्धि नामदेव कक्षा नवमी एवं कक्षा पांचवीं से सावनी गुप्ता को मिला।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया।